सीतापुर (महमूदाबाद) से विशेष रिपोर्ट — सुरेश कुमार जनपद सीतापुर की तहसील महमूदाबाद अंतर्गत ग्राम


सीतापुर (महमूदाबाद) से विशेष रिपोर्ट — सुरेश कुमार
जनपद सीतापुर की तहसील महमूदाबाद अंतर्गत ग्राम पंचायत मीरानगर में आयोजित तीन दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ प्रथम दिवस ताड़का वध के भव्य और सजीव मंचन के साथ हुआ। लगभग 70 वर्षों से लगातार चली आ रही इस ऐतिहासिक रामलीला में प्रस्तुत मनमोहक झांकियों और प्रभावशाली अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा क्षेत्र धार्मिक वातावरण से सराबोर हो गया।
प्रथम दिवस की रामलीला में अयोध्या नगरी का सुंदर दृश्य प्रस्तुत किया गया, जहां राजा दशरथ के यहां भगवान श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के जन्म का प्रसंग दिखाया गया। इस अवसर पर अयोध्यावासियों द्वारा उत्सव मनाने का दृश्य अत्यंत आकर्षक रहा। इसके पश्चात महर्षि विश्वामित्र द्वारा राजा दशरथ से यज्ञ की रक्षा हेतु राम और लक्ष्मण को मांगकर अपने साथ ले जाने का प्रसंग मंचित किया गया।
रामलीला में दर्शाया गया कि यज्ञ की सुगंध पाकर राक्षस यज्ञ स्थल पर पहुंच जाते हैं और यज्ञ में बाधा उत्पन्न करते हैं। तब भगवान श्रीराम द्वारा राक्षसों का वध किया जाता है। इसी क्रम में राक्षसों की रानी ताड़का का आगमन होता है, जिसका भगवान श्रीराम द्वारा वध किया जाता है। मंचन के दौरान मारीच और सुबाहु के युद्ध स्थल पर पहुंचने का दृश्य भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
कार्यक्रम के उपरांत शोभायात्रा का समापन किया गया। सायंकाल मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम की विशेष आरती संपन्न हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। आयोजन समिति द्वारा राम दरबार का विधिवत स्वागत कर आरती उतारी गई।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सत्यवान पटेल, महामंत्री अंकित वर्मा, प्रबंधक सुनील वर्मा एवं बबलू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। मंचन के दौरान बालमुकुंद पांडेय, श्रवण विश्वकर्मा, श्रीप्रकाश वर्मा, जयचंद वर्मा, संजय वर्मा, अमेरिका प्रसाद रावत, दिलीप शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे।
तीन दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव का यह शुभारंभ क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का सशक्त संदेश दे गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।