खबर जनपद कासगंज से है जहां आज कासगंज के अमांपुर कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा श्रीराम मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन में


खबर जनपद कासगंज से है जहां आज कासगंज के अमांपुर कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा श्रीराम मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन में खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए सामूहिक भोज किया और आगामी हिन्दू सम्मेलन को भव्य बनाने की रणनीति तैयार की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक कुलदीप जी ने आगामी 28 जनवरी को खंड और 9 फरवरी को नगर में होने वाले हिन्दू सम्मेलन को चर्चा करते हुए इसे ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। विभाग व्यवस्था प्रमुख अमरेंद्र ने कहा कि हिन्दू सम्मेलन में हिन्दू समाज की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाए। इस‌ सम्मेलन के लिए दस हजार की‌ संख्या का‌ लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मंडल स्तर पर बैठक आयोजित कर स्वयंसेवकों को अलग-अलग दायित्व सौंपनें के निर्देश दिए गए। इस मौके पर प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, नगर संघचालक राकेश पाराशर, खंड संघचालक किशोरी लाल, उमाशंकर साहू,‌ सत्यवीर सिंह, बृजेश वर्मा, जिला महामंत्री संजय सोलंकी, मंडल अध्यक्ष चित्तर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा, विजयप्रकाश गुप्ता, दरवेश फौजी, धीरज गुप्ता, मनोज गुप्ता, गौरव गुप्ता, डाॅ शिवांशू अग्रवाल, राहुल जौहरी, पुष्पेंद्र आरएसएस,‌ आकाश गुप्ता सर्राफ, सचिन कुमार, अंशुल वर्मा, चेतन सोलंकी, नीरज गुप्ता, अरविंद गुप्ता आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट 
रामेश्वर सिंह 
जनपद कासगंज

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।