बांदा,/तिन्दवारी ( क्षेत्र के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल कुर्सेजा धाम में आज श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री श्री 1008


बांदा,/तिन्दवारी ( क्षेत्र के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल कुर्सेजा धाम में आज श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री श्री 1008 श्री परमेश्वर दास जी महाराज के पावन सानिध्य एवं कुशल नेतृत्व में एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में हज़ारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाया।शोभायात्रा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजन के साथ हुआ। श्री श्री 108 लोकेंद्र दास जी महाराज की विशिष्ट उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर महाराज श्री का स्वागत किया गया और भक्तों ने जयकारों से आकाश गुंजायमान कर दिया।इस धार्मिक आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों और राजनीति से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्य रूप से कमल भाई गोधनी, रामकरण सिंह (बच्चन भैया), अंकुश दीक्षित और समाजसेवी बच्चा सिंह (काजी टोला) ने अपनी सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाया।साथ ही मैयादीन सिंह, राम विजय, पंकज, आर. पी. सिंह, राजी तिवारी, बस तिवारी और राम भवन तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ जनों ने शोभायात्रा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और धार्मिक भजनों की धुन पर थिरकते नजर आए। सुरक्षा और व्यवस्था के बीच निकाली गई इस यात्रा में अनुशासन की मिसाल पेश की गई। श्रद्धालुओं का कहना था कि महाराज जी के सानिध्य में ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में शांति और समृद्धि का संचार होता है।
कुर्सेजा धाम से शुरू हुई यह यात्रा पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए संपन्न हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में माताएं, बहनें, युवा और बुजुर्ग पूरी श्रद्धा के साथ पैदल चलते नजर आए। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए जल और जलपान की व्यवस्था भी स्थानीय निवासियों द्वारा की गई थी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।