विकासखण्ड तिन्दवारी में ग्राम प्रधानों को सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित दिया प्रशिक्षण
बांदा सडक दुर्घटनाओं पर कमी लगाये जाने के उद्देश्य से मुख्य सचिव, उ०प्र० शासन के
बांदा सडक दुर्घटनाओं पर कमी लगाये जाने के उद्देश्य से मुख्य सचिव, उ०प्र० शासन के
निर्देशानुसार दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक आयोजित किये जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत आज दिनांक 22.01.2026 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के बाइसवें दिन विकासखण्ड तिन्दवारी में ग्राम प्रधानों को सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे अपने ग्रामसभा में जाकर आमजनमानस को सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक करेंगे।उक्त कार्यक्रम में के०डी० सिंह, उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) झाँसी द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित प्रधान एवं महिलाओं को सुरक्षित यात्रा हेतु यातायात नियमों की महत्ता के बारे में अवगत कराते हुए सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी। उक्त कार्यक्रम में वीरेन्द्र नाथ राजभर, यात्री/ मालकर अधिकारी, ब्लाक प्रमुख अजय प्रताप सिंह, रमेश कुमार बीडीओ, प्रांजक कुमार एस०डी०ओ०, सुरेन्द्र सिंह अध्यक्ष प्रधान संघ, एवं ट्रक यूनियन से जयराम सिंह व जयसिंह, 40 ग्राम प्रधान एवं 15 ब्लॉक पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बांदा सडक दुर्घटनाओं पर कमी लगाये जाने के उद्देश्य से मुख्य सचिव, उ०प्र० शासन के
बांदा सडक दुर्घटनाओं पर कमी लगाये जाने के उद्देश्य से मुख्य सचिव, उ०प्र० शासन के
(आगरा) बरहन क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बरहन में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है।
Leave a Comment: