सभी महिला समूह की बैठक विकासखंड पिपरौली मुख्यालय में की गई आयोजित*
सहजनवा गोरखपुर विकासखंड पिपरौली में सभी समूह की महिलाओं की बैठक पिपरौली ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित की गई। इस बैठक में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण
बांदा।जिलाधिकारी जे. ओ. रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला परिवहन सुरक्षा यान समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर कई अहम निर्देश दिए गए।
बांदा।जिलाधिकारी जे. ओ. रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला परिवहन सुरक्षा यान समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर कई अहम निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने सभी विद्यालयों के वाहनों की फिटनेस जांच सुनिश्चित कराने तथा 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों का पंजीकरण निरस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालयों के सभी चालकों एवं परिचालकों का चरित्र सत्यापन अनिवार्य रूप से कराए जाने को कहा।
उन्होंने निर्देशित किया कि विद्यालय प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि 18 वर्ष से कम आयु के छात्र-छात्राएं वाहन लेकर विद्यालय न आएं। विद्यालयों के सामने स्पीड ब्रेकर निर्माण के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए गए। इसके अलावा विद्यालय चालकों के नेत्र परीक्षण हेतु विशेष शिविर लगाए जाने तथा स्कूल मार्गों पर गड्ढों की मरम्मत शीघ्र कराने के निर्देश भी दिए गए।जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए हेलमेट पहनने को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पिछले माह सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु संख्या में कमी दर्ज की गई है।ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए बताया गया कि अभियान के तहत 112 ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई कर लगभग 59 लाख रुपये का समन शुल्क वसूल किया गया। साथ ही विद्यालयों में सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी विद्यार्थियों को दिए जाने के निर्देश भी दिए गए।जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को तिंदवारी के पास महोखर क्षेत्र में सड़क मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रालियों के पीछे रिफ्लेक्टर टेप लगाए जाने के निर्देश दिए, जिसके अंतर्गत अभियान में बिना रिफ्लेक्टर के 72 ट्रैक्टरों का चालान किया गया।इसके अतिरिक्त बांदा-कबरई रोड पर साइनेज लगाए जाने, सड़क की तत्काल मरम्मत कराने तथा कानपुर-बांदा मार्ग पर अवैध कट बंद करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने हिट एंड रन एवं राहगीर योजना के तहत दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों को पुरस्कार दिए जाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में संभागीय परिवहन अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधकगण उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सहजनवा गोरखपुर विकासखंड पिपरौली में सभी समूह की महिलाओं की बैठक पिपरौली ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित की गई। इस बैठक में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण
गोरखपुर गीडा स्थित केआईपीएम कॉलेज के चेयरमैन आर.डी. सिंह ने 19 जनवरी 2026 को अपनी माता स्वर्गीय कैलाशी देवी की 10वीं पुण्यतिथि पर कॉलेज के कर्मचारीगण और
भूरी सिंह आगरा। रिवाज संस्था द्वारा 18 जनवरी को मुंबई के बगीची विष्णु लक्ष्मी मंदिर में भजन संध्या, हनुमान चालीसा एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
Leave a Comment: