सीतापुर CHC पहला में DM का औचक निरीक्षणः अनुपस्थित CHC अधीक्षक, रेडियोलॉजिस्ट का वेतन रोका; प्रसव में लापरवाही पर भी कार्रवाई
हंसराज वर्मा
तहसील सिधौली में रिश्वतखोरी का मामला उजागर, लेखपाल निलंबित सिधौली (सीतापुर)। तहसील सिधौली क्षेत्र में प्रशासनिक भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है।लेखपाल राजस्व संबंधी कार्य के
रिपोर्टर विनोद कुमार
तहसील सिधौली में रिश्वतखोरी का मामला उजागर, लेखपाल निलंबित
सिधौली (सीतापुर)। तहसील सिधौली क्षेत्र में प्रशासनिक भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है।लेखपाल राजस्व संबंधी कार्य के बदले दो हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में सुधीर शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, एक पीड़ित व्यक्ति ने तहसील सिधौली में अपने राजस्व कार्य के लिए कई बार चक्कर लगाए। आरोप है कि लेखपाल सुधीर शुक्ला ने काम करने के बदले दो हजार रुपए की मांग की। मजबूरी में पीड़ित ने राशि दी, लेकिन बाद में उसने जनप्रतिनिधियों व उच्च अधिकारियों से शिकायत की।
मामला सिधौली विधायक मनीष रावत के संज्ञान में आते ही उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और एसडीएम राखी वर्मा को जांच के निर्देश दिए। एसडीएम द्वारा पूछताछ और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आरोप सही पाए गए, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से ने लेखपाल को निलंबित कर दिया।
इस कार्रवाई से आम जनता में संतोष देखा जा रहा है। विधायक मनीष रावत ने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लोगों से अपील की कि रिश्वत मांगने की स्थिति में बिना भय के शिकायत करें।
फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: विनोद कुमार
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
हंसराज वर्मा
हंसराज वर्मा
शौचालय न होने से राहगीरों के साथ-साथ खासकर महिलाओं और लड़कियों को सार्वजनिक शौचालय की कमी के कारण अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है इस समस्या के
Leave a Comment: