शौचालय न होने से राहगीरों के साथ-साथ खासकर महिलाओं और लड़कियों को सार्वजनिक शौचालय की कमी के कारण अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है इस समस्या के


समाधान के लिए स्थानीय प्रशासन से संपर्क भी करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका सार्वजनिक शौचालय के निर्माण न होने के कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना उठाना पड़ रहा है जबकि गजनेर चौराहा से नबीपुर मार्ग स्थित भारत गैस एजेंसी के ठीक सामने सरकारी जीएस की जमीन भी पड़ी हुई है जिस पर आसानी से सार्वजनिक सुलभ शौचालय बनाया जा सकता है हालांकि इस जमीन पर एक व्यक्ति का कब्जा है
कस्बा गजनेर के मुख्य चौराहे पर शौचालय न होने से राहगीरों के लिए अब मुसिबत सी नजर आ रही है बढ़ती आबादी के चलते शौचालय के तलाश में दूर दूर तक भटकने को मजबूर राहगीर कानपुर देहात जिला के सरवनखेड़ा ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला गजनेर चौराहा जो घाटमपुर नबीपुर रायपुर मूसानगर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है जो गजनेर चौराहा पर समुदायिक शौचालय न होने के कारण राहगीरों को दूर दूर तक बाथरूम व शौच क्रिया करने के लिए भटकना पड़ता है बढ़ती आबादी के कारण लोगों को इधर उधर भटकना पड़ता है राहगीरों ने बताया कि अगर पेट खराब हो जाए यह फिर दस्त यह बाथरूम लगने पर आसपास कोई अगर शौचालय के तलाश में रहे तो उन्हें शौचालय भी नजर नहीं आता है क्योंकि गजनेर मुख्य चौराहे के चारों तरफ कोई समुदायिक शौचालय की व्यवस्था नहीं है अगर बात करें गजनेर की तो गजनेर चौराहा के साथ साथ गजनेर कस्बा भी है जहां हफ्ते में दो सप्ताहिक बाजार भी लगती है तथा थाना गजनेर पुलिस स्टेशन भी व गजनेर चौराहा से होते हुए लोगों को रायपुर मूसानगर नबीपुर घाटमपुर जोड़ने वाला मुख्य चौराहा है इसके बावजूद भी शासन द्वारा व जनप्रतिनिधि व क्षेत्रीय विधायक द्वारा गजनेर चौराहे के समीप एक शौचालय निर्माण कराने की जिम्मेदारी नहीं समझी जिसके चलते राहगीरों को मुसिबत का सामना करना पड़ता है इस संदर्भ में क्षेत्रीय भाजपा विधायक व कैबिनेट मंत्री राकेश सचान से फोन पर बात चीत करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका
क्षेत्र के सम्राट नागरिकों ने सार्वजनिक शौचालय बनाए जाने की मांग रखी है जिसमें व्यापार मंडल अध्यक्ष रामचंद्र अग्रवाल गणेश शंकर सचान जितेन्द्र सचान हसीन खान मोहम्मद जैकी अतुल अग्रवाल अरविंद यादव ग्राम प्रधान जसवापुर धनंजय सिंह पूतू सिंह फहीम खान सोने लाल व्यवसायी रामकिशोर साहू व आदि

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।