महमूदाबाद में तहसील समाधान दिवसः किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, सड़कों के डामरीकरण की उठी मांग
हंसराज वर्मा
हंसराज वर्मा
सीतापुर में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहला का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान लापरवाही सामने आने पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए कई अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य स्टाफ के वेतन कटौती और प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश देकर डीएम ने स्पष्ट संदेश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल सचान अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने पर्चा काउंटर का निरीक्षण किया और मरीजों को दी जा रही दवाओं की जानकारी ली। स्टाफ की उपस्थिति का विवरण भी लिया गया। निरीक्षण के दौरान एक्स-रे कक्ष बंद मिलने पर चिकित्सक कंचन भारती का भी एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने प्रयोगशाला कक्ष और टीबी यूनिट का निरीक्षण करते हुए संबंधित रजिस्टरों का अवलोकन किया। टीबी मरीजों का अद्यतन डेटा प्रस्तुत न किए जाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। इसके बाद डीएम लेबर रूम पहुंचे और लेबर रूम रजिस्टर की जांच की। उन्होंने आशा कार्यकर्ता से गांव में लगाए जाने वाले टीकाकरण के संबंध में दूरभाष पर जानकारी भी प्राप्त की।
टीकाकरण और प्रसव से संबंधित रजिस्टर का अवलोकन करते हुए जिलाधिकारी ने पाया कि कुल 600 प्रसव में से केवल 150 महिलाओं के प्रसव सीएचसी पर हुए हैं। इस पर बीसीपीएम मयंक का 15 दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। डीएम ने रेफर रजिस्टर की भी जांच की और रेफर किए गए मरीजों से वार्ता की।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
हंसराज वर्मा
शौचालय न होने से राहगीरों के साथ-साथ खासकर महिलाओं और लड़कियों को सार्वजनिक शौचालय की कमी के कारण अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है इस समस्या के
‘मोना’ जी के दिशा-निर्देश पर नगर पंचायत लालगंज स्थित कैंप कार्यालय में एसआईआर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
Leave a Comment: