हंसराज वर्मा


सीतापुर के महमूदाबाद तहसील में शनिवार दोपहर आयोजित संपूर्ण तहसील समाधान दिवस के दौरान भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी राजा गणपति आर को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत बनीगवां के ग्रामथनैतपर में मकानों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन हटाने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त, जर्जर ग्रामीण सड़कों के डामरीकरण और पुलिया निर्माण की मांग भी उठाई गई।

:

किसान नेताओं ने बताया कि बिजली लाइन से जनहानि का खतरा बना हुआ है। वहीं, खराब सड़कों और पुलिया न होने के कारण किसानों को आवागमन और फसल परिवहन में भारी नुकसान हो रहा है।

इस पर जिलाधिकारी ने बिजली लाइन हटाने के लिए सीमित बजट होने की बात कही। उन्होंने किसानों के सहयोग से ही इस कार्य के संभव होने का सुझाव दिया। अन्य समस्याओं पर जिलाधिकारी ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ज्ञापन सौंपने वालों में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के ग्राम अध्यक्ष संदीप कुमार वर्मा, जिला सचिव प्रताप सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा शामिल थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।