महमूदाबाद विधानसभा में बसपा को मिली मजबूती, कई प्रमुख चेहरों ने थामा हाथ
महमूदाबाद (सीतापुर)।
महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र में आज दिनांक 11 जनवरी 2026 को बहुजन समाज पार्टी को एक बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली, जब पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती जी की नीतियों, सिद्धांतों एवं सामाजिक न्याय की विचारधारा में आस्था जताते हुए कई प्रमुख व्यक्तियों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की।
जिला प्रभारी राजेश सुरेश रावत, जिला संयोजक कौशल किशोर वर्मा एवं विधानसभा प्रभारी हरिओम पटेल जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में विक्रम सिंह वर्मा एवं अखिल सिंह वर्मा ने औपचारिक रूप से बहुजन समाज पार्टी जॉइन की। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ही वह राजनीतिक मंच है, जो समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को अधिकार, सम्मान और न्याय दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। बहन कुमारी मायावती जी की नीतियां आज भी वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के लिए आशा की किरण बनी हुई हैं।
नवप्रवेशी सदस्यों का स्वागत करते हुए जिला व विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि इनके पार्टी में शामिल होने से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों में पार्टी को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी नवप्रवेशी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं तथा संगठन को मजबूत करने का सामूहिक संकल्प दोहराया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: