ब्रेकिंग न्यूज़: फतेहपुर में मतदाता सूची का लाउड वाचन जारी, DM खुद पहुँचे बूथ पर!
लव सिंह यादव/ अब तक न्याय
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत हो रही हैं। आज पूरे विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 240 (फतेहपुर) में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) ने ग्रामीण-शहरी सभी 214 मतदान केंद्रों के कुल 421 बूथों पर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को खुलेआम पढ़कर सुनाया। साथ ही नए मतदाताओं को शामिल करने के लिए फॉर्म-6 और संशोधन के लिए फॉर्म-8 भी एकत्र किए गए।यह कार्यक्रम स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) 2026 के तहत चल रहा है, जिसके जरिए चुनाव आयोग पूरे उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को पूरी तरह साफ-सुथरा और अद्यतन बनाने का अभियान चला रहा है। राज्य में कुल 15.44 करोड़ मतदाताओं में से 12.55 करोड़ नाम ड्राफ्ट में बरकरार रखे गए हैं, जबकि लगभग 2.89 करोड़ नाम हटाए गए (मृत्यु, पलायन, डुप्लिकेट आदि कारणों से)।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: