जौनपुर-जनपद के तहसील मछलीशहर क्षेत्र अंतर्गत सुजानगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत गौहानी निवासी एवं वार्ड नंबर 34 से भावी जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी


बाबा गौरीशंकर धाम पर धूमधाम से मनाया गया पंकज दुबे का जन्मदिन-
---------‐-----------------------------------

मछलीशहर जौनपुर-जनपद के तहसील मछलीशहर क्षेत्र अंतर्गत सुजानगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत गौहानी निवासी एवं वार्ड नंबर 34 से भावी जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी पंकज दुबे का जन्मदिन शनिवार को पूरे हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण में मनाया गया।जन्मदिवस के अवसर पर सुजानगंज स्थित पावन गौरी शंकर धाम में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। सुंदरकांड का  संगीतमय पाठ रिंकू दुबे द्वारा किया गया।  जिसमें ढोलक पर सोनी मिश्रा, विकास पांडेय,आशुतोष तिवारी एवं मुन्ना सिंह ने आकर्षक प्रस्तुति देकर भक्तिमय वातावरण बना दिया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समर्थक उपस्थित रहे।इस दौरान भगवान श्रीराम की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की गई। सुंदरकांड पाठ के उपरांत भावी जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी पंकज दुबे को उपस्थित समर्थकों ने फूल-मालाओं से लादकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं ।इस अवसर पर जौनपुर पत्रकार संघ मछलीशहर के अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय, संजय त्रिपाठी, गौरी शंकर मंदिर समिति के अध्यक्ष सुधीर तिवारी, राजकुमार मिश्रा,रिंकू तिवारी, प्रभाकर तिवारी,प्रेमनाथ यादव, मनोज पटेल,अखिलेश पाल,पूर्व प्रधान विनोद पटेल,पंकज उपाध्याय रमेश सिंह, धर्मेंद्र उपाध्याय,इंद्र प्रकाश उपाध्याय,प्रमोद तिवारी, इंद्रमणि पांडेय,गोली दूबे,जितेंद्र सिंह,मनोज उपाध्याय,चंदन सिंह दीपकउपाध्याय , इंद्रमणि पाण्डेय,सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक,युवा साथी एवं बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।पूरे कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया तथा उपस्थित लोगों ने केक काटकर खुशियां मनाई।
बृजनाथ दुबे अब तक न्याय मछली शहर जौनपुर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।