फतेहपुर ब्यूरो: फतेहपुर जिले में पुलिस ने एक बार फिर जनता का भरोसा जीता है। स्थानीय थानों और सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयास से 134 गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 42 लाख 18 हजार रुपये है।


फतेहपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 134 खोए/चोरे मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को सौंपे गए!

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पुलिस ने एक बार फिर जनता का भरोसा जीता है।पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जनता के गुमशुदा / खोये मोबाइल फोन  की शीघ्र बरामदगी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र पाल सिंह एवं क्षेत्राधिकारी यातायात/अपराध श्री प्रमोद शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण में प्रचलित अभियान के क्रम में जनपदीय थानों सहित सर्विलांस सेल के संयुक्त प्रयास से जनपद फतेहपुर अंतर्गत खोये/ गुमशुदा मोबाइल फोन को इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के माध्यम से ट्रेस कर जनपद फतेहपुर व सीमावर्ती जनपदों से विभिन्न कम्पनियों के कुल 134 मल्टीमीडिया मोबाइल सेटों को बरामद किया गया हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 42,18,098/- रूपये है।

आज दिनांक-10.01.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में उक्त बरामद शुदा मोबाइल सेटों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया।

बरामदगी-

134 मल्टीमीडिया मोबाइल सेट कीमत लगभग 42,18,098 /- रुपये

रिपोर्ट:लव सिंह यादव, ब्यूरो चीफ़,फतेहपुर,अब तक न्याय 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।