गिरजा शंकर अवस्थी/अब तक न्याय


कबरई (महोबा)।
कस्बा कबरई के झलकारी बाई नगर में प्रस्तावित कम्युनिटी गार्डन के निर्माण का भूमि पूजन समारोह बुधवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सदर विधायक राकेश गोस्वामी उपस्थित रहे। उनके साथ नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राज किशोरी पूरन चंद्र कुशवाहा, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक कुशवाहा ने विधिवत भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर झलकारी बाई नगर सभासद श्री भवानीदीन, अंबेडकर नगर से चंदन श्रीवास, रविचंद्र वर्मा, इंदिरा नगर से प्रेम शंकर कुशवाहा, प्रेमचंद चौरसिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कस्बावासी उपस्थित रहे।
भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने कहा कि कम्युनिटी गार्डन कबरई के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह स्थान न केवल हरियाली बढ़ाएगा, बल्कि सामाजिक सहभागिता और सामुदायिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राज किशोरी पूरन चंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह कम्युनिटी गार्डन नगरवासियों के लिए एक सौगात है, जहां लोग परिवार के साथ समय बिता सकेंगे और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सकेंगे।
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे कबरई के विकास की ओर एक सकारात्मक कदम बताया। भूमि पूजन के साथ ही कस्बा कबरई में एक नए सामाजिक और पर्यावरणीय युग की शुरुआत मानी जा रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।