बोरावड़ से मुकेश जोया


मकराना।
युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति, मकराना परिवार द्वारा बोरावड़ स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय बोरावड़ में पहुँचकर राजकीय पशु चिकित्सालय विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक एवं उप-निदेशक पद पर पदोन्नत डॉ. विश्वास सुरेश देशपांडे का आत्मीय अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर समिति की ओर से स्मृति-चिन्ह स्वरूप दुपट्टा पहनाकर एवं मुँह मीठा कराकर डॉ. देशपांडे का सम्मान किया गया तथा उप-निदेशक (पशुपालन विभाग) के नवीन दायित्व हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ अर्पित की गईं। उपस्थित सदस्यों ने गौवंश संरक्षण, उपचार एवं सेवा के क्षेत्र में डॉ. देशपांडे द्वारा किए गए सतत योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में समिति के संस्थापक सुरेश कुमावत, व्यवस्थापक रमेश बागड़ी (बोरावड़) सहित राजू जांगिड़, बिरमाराम जी पिपरालिया, तेजवीर सिंह, मुकेश रैगर, सुरेश वैष्णव आदि सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर गौसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।