₹3000 शुल्क के खिलाफ ई-रिक्शा चालकों का प्रदर्शन


वृंदावन में नगर निगम द्वारा ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन शुल्क के विरोध में गुरुवार को गरीब मजदूर एकता संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर संशोधन की मांग की। दोपहर करीब 2 बजे संगठन के अध्यक्ष ताराचंद गोस्वामी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल वृंदावन से पहुंचा और ई-रिक्शा चालकों की समस्याओं से अवगत कराया।

ज्ञापन के माध्यम से अध्यक्ष ताराचंद गोस्वामी ने बताया कि नगर निगम द्वारा ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन के नाम पर चालकों से ₹3000 की राशि वसूली जा रही है, जो गरीब मजदूरों के लिए भारी आर्थिक बोझ साबित हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रजिस्ट्रेशन कराने के बाद भी कई स्थानों पर पुलिसकर्मी चालकों को अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे हैं, जिससे उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है।

संगठन के अनुसार, ई-रिक्शा चालक पहले से ही महंगाई और सीमित आय से जूझ रहे हैं। ऐसे में रजिस्ट्रेशन शुल्क और कथित उत्पीड़न उनकी मुश्किलें और बढ़ा रहा है। इसी को लेकर चालकों ने संगठन से मदद की गुहार लगाई थी। ज्ञापन में मांग की गई कि रजिस्ट्रेशन शुल्क में राहत दी जाए, नियमों में मानवीय संशोधन किया जाए तथा रजिस्ट्रेशन के बाद पुलिस द्वारा किसी प्रकार की अनावश्यक कार्रवाई न हो।

कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से गरीब मजदूरों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए सहानुभूतिपूर्ण निर्णय लेने की अपील की।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।