शांति भंग की आशंका पर 9 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
फतेहपुर ब्यूरो
हंसराज वर्मा
रेउसा क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
रेउसा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए कुल 12 अवैध तमंचे बरामद किए हैं। इसके साथ ही भारी मात्रा में अधबने असलहों के पुर्जे और असलहा बनाने के उपकरण भी जब्त किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, यह अवैध असलहा फैक्ट्री एक खेत में गुप्त रूप से संचालित की जा रही थी।
पूरी कार्रवाई थानाध्यक्ष रेउसा हनुमंत लाल तिवारी के नेतृत्व में की गई। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस टीम ने रात के अंधेरे में छापेमारी कर इस अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश किया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
बरामद असलहा
5 तमंचे – 312 बोर
1 तमंचा – 32 बोर
6 तमंचे – 315 बोर
थानाध्यक्ष ने बताया कि यहां निर्मित अवैध असलहों की सप्लाई सीतापुर सहित बहराइच, बाराबंकी, लखनऊ, लखीमपुर खीरी और नेपाल तक की जाती थी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक संत कुमार सिंह, आलोक कुमार, सिपाही सत्य प्रकाश मिश्र, अशोक यादव, विजय यादव, नजरुल हसन सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई कर दी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई व जांच जारी है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
फतेहपुर ब्यूरो
भूरी सिंह आगरा। गजानन नगर,
गोरखपुर थाना गीडा विकासखंड पिपरौली में वीर बाल दिवस के अवसर पर सरस्वती देवी इंटर कॉलेज में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Leave a Comment: