फतेहपुर ब्यूरो


फतेहपुर: शांति भंग की आशंका पर 9 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

जनपद फतेहपुर के थाना असोथर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी गांव सरकण्डी के निवासी हैं। गिरफ्तारी उप निरीक्षक अंकुश यादव की टीम द्वारा की गई।गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:

  • रोशन सिंह पुत्र अखिलेश सिंह (उम्र 29 वर्ष)
  • रोमिल तिवारी पुत्र जयशंकर तिवारी (उम्र 28 वर्ष)
  • इन्द्रेश तिवारी पुत्र गिरजाशंकर तिवारी (उम्र 28 वर्ष)
  • मनोज शर्मा पुत्र रामसजीवन शर्मा (उम्र 40 वर्ष)
  • हरितालिका दूबे पुत्र रामसेवक दूबे (उम्र 50 वर्ष)
  • विनोद उर्फ कुल्लू पुत्र गिरजाशंकर तिवारी (उम्र 40 वर्ष)
  • अशोक कुमार उर्फ गुड्डू धोबी पुत्र रामनाथ (उम्र 35 वर्ष)
  • अरूण कुमार पुत्र रामनाथ (उम्र 34 वर्ष)
  • शुभम सिंह पुत्र अखिलेश सिंह (उम्र 25 वर्ष)

पुलिस के अनुसार, इन अभियुक्तों पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 (ज्ञात अपराध रोकने के लिए गिरफ्तारी), 126 (शांति बनाए रखने के लिए प्रतिभूति) तथा 135 (गलत तरीके से कैद करने का प्रयास में हमला या बल प्रयोग) के तहत कार्रवाई की गई है। ये धाराएं मुख्य रूप से निवारक (प्रिवेंटिव) प्रकृति की हैं, जिनका उपयोग लोक शांति भंग होने की आशंका पर किया जाता है।गिरफ्तार अभियुक्तों को थाना हाजा से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए यह कार्रवाई आवश्यक थी।

रिपोर्ट: लव सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, अब तक न्याय, फतेहपुर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।