भूरी सिंह आगरा। गजानन नगर,


शाहगंज में स्थित श्रीजी किड्स स्कूल का द्वितीय वार्षिकोत्सव बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि डॉ. अभिलाषा शाक्य, स्कूल के संरक्षक विरमा गोयल, प्रबन्धक भूपेन्द्र अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या दीप्ति गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई।
नन्हे-नन्हे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा नृत्य, कविता पाठ और नाट्य प्रस्तुति दी गई। विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए। विद्यालय संचालक ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता का विकास होता है।
अंत में सभी बच्चों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।