गोरखपुर थाना गीडा विकासखंड पिपरौली में वीर बाल दिवस के अवसर पर सरस्वती देवी इंटर कॉलेज में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।


 बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर वीर बाल दिवस का जश्न मनाया और गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों की वीरता को याद किया।
प्रधानाचार्य अखिलेश सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों ने अपने साहस और वीरता का परिचय देते हुए दीवार में जिंदा चुनवाए जाने का सामना किया था। उन्होंने बच्चों को वीर बाल दिवस के महत्व के बारे में भी बताया।
इस अवसर पर बच्चों को माननीय प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसमें उन्होंने वीर बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। अध्यापकों ने भी कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया और बच्चों को वीरता की कहानियां सुनाईं।
कार्यक्रम में शामिल अध्यापकों में रमाकांत सिंह, रामेश्वर सिंह, दयाराम सिंह, धर्मेंद्र, प्रदीप कुमार सिंह, राधा मद्धेशिया, गिरिराज, कैलाश सना, अनुपम चंदा आदि शामिल थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।