पीलीभीत ज़िले में स्थित धनाराघाट के पैंटून पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया है। ढाई महीने की देर ही सही लेकिन पुल की शुरुआत ट्रांस शारदा इलाके में रहने वाले वाशिंदों के लिए राहत भरी खबर है


 यह पैंटून पुल ही ट्रांस शारदा इलाके की आबादी को जिला मुख्यालय से जोड़ता है। गौरतलब है कि पीलीभीत जिले की आबादी का एक बड़ा हिस्सा शारदा नदी के किनारे बसा है।

ट्रांस शारदा इलाके की आबादी के पास पीलीभीत जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए दो विकल्प होते हैं। पहला शारदा नदी पर बने पुल से आवागमन या फिर खीरी जिले के पलिया कस्बे के रास्ते सड़क मार्ग से। लेकिन सड़क मार्ग पुल की अपेक्षा अधिक लंबा पड़ता है। ऐसे में अधिकांश लोग पैंटून पुल से जाने का विकल्प चुनते हैं। पहाड़ों पर बारिश के चलते जुलाई से शारदा नदी का जलस्तर उफान पर रहता है। लगभग हर साल नदी से सटे इलाकों में बाढ़ का दंश देखने को मिलता है। इसी को देखते हुए पैंटून पुल को हटा दिया जाता है। हर साल की तरह इस बार भी 15 जून को यह पुल पूरी तरह से हटा दिया गया था। शासन के निर्देशों के अनुसार इस पुल को 15 अक्टूबर को दोबारा से सुचारु कर दिया जाना था लेकिन नियत तिथि से लगभग ढाई माह बीत जाने के बाद भी लोग नाव के सहारे ही शारदा को पार कर रहे थे। हालांकि बीते दिनों इस पुल को दोपहिया वाहनों के लिए शुरू कर दिया गया था। लेकिन 4 पहिया और बड़े वाहनों के लिए इस पुल को आज शुरू किया गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने फीता काट कर पुल का विधिवत उद्घाटन किया है। ग़ौरतलब है कि शारदा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए 15 जून को पैंटून पुल को हटा दिया जाएगा। ऐसे में शारदा पार के लोग 5 महीने ही जिला मुख्यालय से जुड़े रह पाएंगे।
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।