जिला अधिकारी बहराइच के आदेश के बाद भी विकासखंड चित्तौरा के कई विद्यालयों में लटकता हुआ दिखा ताला।
जनपद बहराइच विकासखंड चित्तौरा के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय दामोदर जोत प्रातः 10ः30 बजे मीडिया टीम पहुंची तो विद्यालय में ताला लटकता हुआ दिखा।
राष्ट्रीय विज्ञान आविष्कार प्रतियोगिता में सुनील, वृजेश,दुर्विजय,चंचल,व मनोज का रहा दवदबा।
बहु विकल्पीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रीतेश, अजीत, दुर्विजय, इस्लामुद्दीन व चंचल ने मारी बाजी।
विज्ञान आविष्कार प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा।
ब्लाक संसाधन केंद्र चित्तौरा, डीहा परिसर में खंड शिक्षा अधिकारी चितौरा अनुराग मिश्र के संयोजकत्व में ब्लाक स्तरीय हमारा आंगन- हमारे बच्चे कार्यक्रम का पूरी भव्यता के साथ आयोजन किया गया। जिसमें विकासखंड चित्तौरा के अनेक शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावकों सहित बड़ी संख्या में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकार्त्रियां एवं बाल वाटिका के बच्चे भी सम्मिलित हुए। विकासखंड के प्रत्येक न्याय पंचायत से पांच निपुण विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया गया।
साथ ही राष्ट्रीय विज्ञान आविष्कार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में यूपीएस एवं कंपोजिट विद्यालयों के कुल विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा और नवाचार की भावना को विकसित करना तथा विज्ञान को दैनिक जीवन से जोड़ने के लिए प्रेरित करना था।
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी विद्यार्थियों को विज्ञान, सामान्य ज्ञान और समसामयिकी से जुड़े 25 बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने के लिए दिए गए। विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास और लगन के साथ प्रश्नों को हल किया। प्रतियोगिता के उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष पांच विद्यार्थियों का चयन जनपद स्तरीय क्विज के लिए किया गया।
विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में यूपीएस व कंपोजिट विद्यालय के सुनील,बृजेश,दुर्विजय,चंचल व मनोज आदि छात्र/छात्राओ ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।वही दूसरी ओर बहु विकल्पीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जूनियर स्तर के रीतेश, अजीत, दुर्विजय,इस्लामुद्दीन,व चंचल आदि छात्र/छात्राओं ने संयुक्त रूप जीत का विजय पताका फहराकर अपना व अपने स्कूल का नाम रोशन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
उपरोक्त दोनों कार्यक्रमों का कुशल संचालन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, बहराइच के जिला महामंत्री उमेश चन्द्र त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संयुक्त महामंत्री/ सह संयोजक चित्तौरा विनोद कुमार त्रिपाठी ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी, चित्तौरा- अनुराग मिश्र एवं उमेश चन्द्र त्रिपाठी (जिला महामंत्री - राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, बहराइच) ने विजयी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्टेशनरी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि विज्ञान नवाचार और प्रगति की मजबूत नींव है, जो विद्यार्थियों को सोचने, समझने और नई राह बनाने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर विकासखंड चित्तौरा के एआरपी कुमार अभय,श्रवण कुमार मिश्र,हरि ओम मिश्र,जितेंद्र रॉय व सुरेश कुमार यादव ने प्रतियोगिताओं के संपादन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया तथा पूरी शुचिता के साथ प्रतियोगिताएं संपन्न कराई।
इस अवसर पर प्रियंका चौबे,नीति मिश्रा,श्वेता वर्मा,आंचल, प्रवेंद्र बालियान, हुकम सिंह, नरेश कुमार, मनोज श्रीवास्तव, आशुतोष त्रिपाठी, प्रहलाद,अजय कुमार, आमरीन, पवन कुमार, सहित सैकड़ो अभिभावक, शिक्षक, तथा छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जनपद बहराइच विकासखंड चित्तौरा के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय दामोदर जोत प्रातः 10ः30 बजे मीडिया टीम पहुंची तो विद्यालय में ताला लटकता हुआ दिखा।
पीलीभीत ज़िले में स्थित धनाराघाट के पैंटून पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया है। ढाई महीने की देर ही सही लेकिन पुल की शुरुआत ट्रांस शारदा इलाके में रहने वाले वाशिंदों के लिए राहत भरी खबर है
पीलीभीत ज़िले में स्थित धनाराघाट के पैंटून पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया है। ढाई महीने की देर ही सही लेकिन पुल की शुरुआत ट्रांस शारदा इलाके में रहने वाले वाशिंदों के लिए राहत भरी खबर है
Leave a Comment: