जौनपुर -रामपुर-मीरगंज-गोधना को दो NH में मिलने वाली सड़क चौड़ीकरण हेतु अन्ना ने किया धरना प्रदर्शन- थाना रामपुर से थाना मीरगंज के गोधना जाने वाली सड़क जो दो NH मार्गो जौनपुर-भदोही, मछलीशहर -भदोही को मिलने वाली सड़क है वह सड़क पूरी तरह रामपुर-निगोह-गोधना मार्ग जर्जर होकर चलने लायक नहीं है


जौनपुर -रामपुर-मीरगंज-गोधना को दो NH में मिलने वाली सड़क चौड़ीकरण हेतु अन्ना ने किया धरना प्रदर्शन-

थाना रामपुर से थाना मीरगंज के गोधना जाने वाली सड़क जो दो NH मार्गो जौनपुर-भदोही, मछलीशहर -भदोही को मिलने वाली सड़क है वह सड़क पूरी तरह रामपुर-निगोह-गोधना मार्ग जर्जर होकर चलने लायक नहीं है चौड़ीकरण हेतु एक बार पुनः धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया है, अन्ना ने इसका ज्ञापन 16 दिसंबर को जिलाधिकारी जौनपुर को दिया था, जो नितिन गडकरी संबोधित ज्ञापन था, क्षेत्र वासियों की मांग है कि रामपुर निगोह- कटवार- जरौना गोधना मार्ग का चौडीकरण किया जाए, जिसकी फाइल आज के 5 वर्ष पहले पीडब्ल्यूडी विभाग जौनपुर द्वारा 27 करोड़ की केंद्र सरकार के पास गई थी, फरवरी 2025 में इसकी फाइल 31 करोड़ 58 लाख की केंद्र सरकार के पास गई है, माननीय नितिन गडकरी महोदय से अपील है कि सड़क को पास कर क्षेत्र वासियों को नई सौगात दें, यह सड़क बनारस, रामपुर,वाया बादशाहपुर प्रतापगढ़ ,रायबरेली की शॉर्टकट रास्ता होगी इस पर कई बार सांसद विधायक हल्ला कर चुके हैं कि यह सड़क पास हो गई है लेकिन यह सड़क अपूर्ण है और रामपुर-निगोह 12 किलोमीटर सड़क बनाने की पीडब्ल्यूडी की योजना है, जबकि निगोह से कटवार रोड 4 किलोमीटर गिट्टी छिड़कने की योजना है, शेष सड़क वैसे ही छोड़ने की योजना है, क्षेत्र वासियों ने मांग किया है की पूरी सड़क रामपुर निगोह चौड़ीकरण किया जाए ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।