लेफ्टिनेंट सुधांशु सिंह का आशा पाल सिंह विद्यालय के बच्चों एवं अध्यापकों द्वारा हुआ भव्य स्वागत,, सुजानगंज जौनपुर।
लेफ्टिनेंट सुधांशु सिंह का आशा पाल सिंह विद्यालय के बच्चों एवं अध्यापकों द्वारा हुआ भव्य स्वागत,, सुजानगंज जौनपुर।
आशा पाल सिंह जूनियर हाई स्कूल में लेफ्टिनेंट सुधांशु सिंह का भव्य स्वागत सुजानगंज, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र में स्थित संस्कार एवं शिक्षा के लिए प्रतिष्ठित आशा पाल सिंह जूनियर हाई स्कूल, ऊँचगांव में लेफ्टिनेंट श्री सुधांशु सिंह का विद्यालय के अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य स्वाग
आशा पाल सिंह जूनियर हाई स्कूल में लेफ्टिनेंट सुधांशु सिंह का भव्य स्वागत
सुजानगंज, जौनपुर।
सुजानगंज क्षेत्र में स्थित संस्कार एवं शिक्षा के लिए प्रतिष्ठित आशा पाल सिंह जूनियर हाई स्कूल, ऊँचगांव में लेफ्टिनेंट श्री सुधांशु सिंह का विद्यालय के अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। ट्रेनिंग पूर्ण करने के पश्चात लेफ्टिनेंट श्री सुधांशु सिंह पहली बार अपने पैतृक गांव ऊँचगांव पहुंचे।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने लेफ्टिनेंट से भेंट करने की इच्छा विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती पूनम सिंह के समक्ष व्यक्त की, जिस पर प्रबंधक द्वारा आग्रह से अवगत कराए जाने पर लेफ्टिनेंट श्री सुधांशु सिंह ने तत्क्षण विद्यालय परिसर में आने की स्वीकृति प्रदान की।
विद्यालय प्रांगण में आराध्या सिंह, अर्पिता सिंह, हर्षिता पांडे एवं तान्या सिंह ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर लेफ्टिनेंट का अभिनंदन किया। वहीं समीर अहमद द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत ‘ऐ देश मेरे’ ने कार्यक्रम में जोश और उत्साह भर दिया।
इसके उपरांत विद्यालय की प्रबंधक एवं वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती पूनम सिंह, डॉ. सरयू प्रसाद, नरसिंह बहादुर, धीरज कुमार, सुनील सिंह, सीमा सिंह, सुमन, शालू सिंह, सविता उपाध्याय तथा अनु प्रजापति द्वारा माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
अपने संबोधन में लेफ्टिनेंट श्री सुधांशु सिंह ने बच्चों को संस्कार, अनुशासन एवं व्यवहारिक जीवन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अध्ययन संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिससे छात्र-छात्राएं अत्यंत प्रभावित एवं प्रेरित हुए।
रिपोर्ट: बृजनाथ दुबे
अब तक टीवी, मछलीशहर (जौनपुर)
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
लेफ्टिनेंट सुधांशु सिंह का आशा पाल सिंह विद्यालय के बच्चों एवं अध्यापकों द्वारा हुआ भव्य स्वागत,, सुजानगंज जौनपुर।
हंसराज वर्मा
डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम
Leave a Comment: