किसान दिवस पर भाकियू जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संगोष्ठी का किया आयोजन
हंसराज वर्मा
लेफ्टिनेंट सुधांशु सिंह का आशा पाल सिंह विद्यालय के बच्चों एवं अध्यापकों द्वारा हुआ भव्य स्वागत,, सुजानगंज जौनपुर।
लेफ्टिनेंट सुधांशु सिंह का आशा पाल सिंह विद्यालय के बच्चों एवं अध्यापकों द्वारा हुआ भव्य स्वागत,,
सुजानगंज जौनपुर।
सुजानगंज क्षेत्र मैं स्थित, संस्कार एवं शिक्षा में उच्च स्थान रखने वाले आशा पाल सिंह जूनियर हाई स्कूल ऊंचगांव मैं लेफ्टिनेंट श्री सुधांशु जी का भव्य स्वागत अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। लेफ्टिनेंट श्री सुधांशु सिंह की ट्रेनिंग के पश्चात अपने पैतृक गांव उच्च गांव में प्रथम बार आए हुए हैं, आशा पाल सिंह जूनियर हाई स्कूल के बच्चों ने श्री लेफ्टिनेंट से मिलने की इच्छा प्रबंधक श्रीमती पूनम सिंह जी से किया जिस पर श्रीमती पूनम सिंह ने लेफ्टिनेंट से बच्चों के आग्रह को बताया जिसको श्री सिंह ने तुरन्त स्वीकार करके विद्यालय प्रांगण में उपस्थित हुए। इसके बाद विद्यालय के आराध्या सिंह अर्पिता सिंह हर्षिता पांडे तान्या सिंह ने स्वागत गीत गाकर व पुष्प गुच्छ देकर लेफ्टिनेंट जी का स्वागत किया और समीर अहमद ने ऐ देश मेरे, गीत गाकर जोश भर दिया। इसके उपरांत आशा पाल सिंह जूनियर हाई स्कूल की प्रबंधक एवं वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती पूनम सिंह, डॉक्टर सरयू प्रसाद, नरसिंह बहादुर, धीरज कुमार, सुनील सिंह, सीमा सिंह,सुमन,शालू सिंह,सविता उपाध्याय,अनु प्रजापति ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। लेफ्टिनेंट श्री सुधांशु सिंह जी बच्चों को संस्कार पर उनके व्यवहार के विषय में जानकारी के साथ-साथ पढ़ाई के विषय में भी बहुत ही महत्वपूर्ण टिप्स दिए जिससे विद्यालय के बच्चे बहुत ही प्रभावित हुए।
बृजनाथ दुबे अब तक टीवी मछली शहर जौनपुर
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
हंसराज वर्मा
डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम
लखनऊ में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम के मद्देनज़र राष्ट्र प्रेरणा स्थल का निरीक्षण किया।
Leave a Comment: