रिपोर्ट पवन कुमार श्रीवास्तव अब तक 24 X 7 न्यूज़ चैनल जिला संवाददाता बस्ती कटरा पानी टंकी के पास टेम्पो में सवार एक व्यक्ति का जेब काटकर 50,000 रुपया निकालने वाले दो अभियुक्तों को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार व 45,500 रुपया बरामद- वादी SBI बैंक गांधीनगर से 50,000 रूपय


रिपोर्ट
पवन कुमार श्रीवास्तव
अब तक 24 X 7 न्यूज़ चैनल
जिला संवाददाता बस्ती

कटरा पानी टंकी के पास टेम्पो में सवार एक व्यक्ति का जेब काटकर 50,000 रुपया निकालने वाले दो अभियुक्तों को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार व 45,500 रुपया बरामद-

वादी  SBI बैंक गांधीनगर से 50,000 रूपया निकाल कर बिजली का बिल जमा करने के लिए टेम्पो से कटरा पानी टंकी होते हुए कचहरी के तरफ जाते समय रास्ते मे टेम्पू चालक धीरू पुत्र शेर बहादुर सिंह व उसके साथ एक व्यक्ति बीनु सोनकर पुत्र ह्रदय नरायण सोनकर निवासीगण काशीराम आवास थाना कोतवाली जनपद बस्ती जो टेम्पू मे मौजूद थे, इन दोनों व्यक्तियों ने मिली भगत करके आवेदक के कुर्ते का पाकेट काटकर उसमे रखा 50,000 रूपया चोरी कर लिया तथा वादी को पुलिस आफिस के गेट के सामने उतारकर टेम्पू लेकर फरार हो गये, जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 480/25 धारा 303(2) BNS बनाम 1.धीरू उर्फ शिवभोला पुत्र शेर बहादुर, 2. बीनु सोनकर पुत्र ह्रदय नरायण सोनकर निवासीगण काशीराम आवास थाना कोतवाली जनपद बस्ती पंजीकृत कर विवेचना के क्रम में टीम गठित कर अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी कि आज दिनांक 17.12.2025 को समय करीब 10.30 बजे सूपेलवा बगीचे से दोनो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर अभियुक्त धीरु के पास से 30,000 रुपया व अभियुक्त बीनु सोनकर के पास से 15,500 रुपया (कुल 45,500 रुपया) बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. धीरू उर्फ शिवभोला पुत्र शेर बहादुर सिंह निवासी काशीराम आवास थाना कोतवाली जनपद बस्ती। (टेम्पो ड्राईवर)
2. बीनु सोनकर पुत्र ह्रदय नरायण सोनकर निवासी काशीराम आवास थाना कोतवाली जनपद बस्ती।

बरामदगी का विवरणः-
1.    45,500 रुपया ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.    प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश चन्द्र चौधरी जनपद बस्ती।
2.    प्रभारी चौकी सिविल लाईन अजय सिंह थाना कोतवाली जनपद बस्ती।
3.    प्रभारी चौकी बड़ेवन जितेन्द्र सिंह थाना कोतवाली जनपद बस्ती।
4.    का0 दीपक शर्मा, का0 आशुतोष चौहान थाना कोतवाली जनपद बस्ती।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।