ब्यूरो चीफ: सुजीत कुमार | कानपुर नगर कानपुर। गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने केडीए के उपाध्यक्ष मदन सिंह के साथ मसवानपुर क्षेत्र में स्थित रफाका नाले का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने नाले को ढकने तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से पाइपलाइन में बदलक


ब्यूरो चीफ: सुजीत कुमार | कानपुर नगर

कानपुर। गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने केडीए के उपाध्यक्ष मदन सिंह के साथ मसवानपुर क्षेत्र में स्थित रफाका नाले का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने नाले को ढकने तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से पाइपलाइन में बदलकर ट्रीटमेंट के बाद पांडु नदी से जोड़ने की मांग की।

विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि यह रफाका नाला मस्वानपुर और रावतपुर से निकलकर विजयनगर, शास्त्री चौक, बर्रा, तात्या टोपे नगर होते हुए पांडु नदी में मिलता है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 9 किलोमीटर है। नाला घनी आबादी के बीच खुला होने के कारण जहरीली गैसों का उत्सर्जन कर रहा है, जिससे आम जनता—बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग—किडनी, लिवर, कैंसर, सांस की बीमारी, त्वचा रोग जैसी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

विधायक ने बताया कि नाले के आसपास के घरों में बोरिंग से निकलने वाला पानी अमोनिया युक्त हो गया है, जिससे भूगर्भ जल भी गंभीर रूप से प्रदूषित हो रहा है। सीटीआई चौराहा से शास्त्री चौक (मेट्रो स्टेशन) तक लगभग 600 मीटर लंबा यह नाला अत्यंत खतरनाक स्थिति में है। हाल ही में एक व्यक्ति के नाले में गिरने से उसकी मौत हो चुकी है, जिसकी डेड बॉडी क्रेन से निकलवाई गई थी।

उन्होंने यह भी बताया कि केडीए द्वारा निर्मित इंद्रप्रस्थ अपार्टमेंट में रहने वाले लगभग 850 परिवार नाले के ठीक बगल में रहते हैं, जो जहरीली गैसों, बदबू और बीमारियों से लगातार जूझ रहे हैं। बारिश के मौसम में नाले के ओवरफ्लो होने से जलभराव, यातायात बाधा और दुर्घटनाओं की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है।

विधायक ने सुझाव दिया कि नाले को पाइपलाइन में परिवर्तित कर उसके ऊपर सड़क मार्ग बनाया जाए, जिससे एक ओर जनता को राहत मिलेगी और दूसरी ओर शहर को एक वैकल्पिक यातायात मार्ग प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में इसी प्रकार नहर को पाइपलाइन में बदलकर उस पर सड़क निर्माण कराया गया था, जो जनहित में सफल रहा।

केडीए वीसी मदन सिंह ने निरीक्षण के दौरान विधायक की मांगों पर सहमति जताते हुए आश्वासन दिया कि इस विषय में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कर जनहित में कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।

– सुरेंद्र मैथानी, भाजपा विधायक

“यह रफाका नाला जानलेवा बन चुका है। इससे निकलने वाली जहरीली गैसें और गंदगी लाखों लोगों के स्वास्थ्य और भूगर्भ जल को प्रभावित कर रही हैं। इसे आधुनिक तकनीक से पाइपलाइन में बदलकर ढकना और ऊपर सड़क बनाना जनहित में अत्यंत आवश्यक है। इससे वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को बड़ी राहत मिलेगी।”

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।