*सीतापुर में क्रिकेट लीग में हुआ बवाल पुलिस ने पहुंचकर किया समझौता* ---------------------------
हंसराज वर्मा
हंसराज वर्मा
रायपुर में खलिहान भूमि से हटा अवैध कब्जाः एडीएम व तहसीलदार के आदेश पर चला बुलडोजर, निर्माण ध्वस्तसीतापुर जनपद की तहसील महमूदाबाद के अंतर्गत ग्राम पंचायत रायपुर में ग्राम समाज की खलिहान भूमि से वर्षों पुराना अवैध अतिक्रमण हटा दिया गया है।
राजस्व और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर कच्चे और पक्के निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई न्यायालय के सख्त आदेश पर की गई।
राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 387 के रूप में दर्ज खलिहान की इस भूमि पर अयूब, नईम और कलीम पुत्र जाकिर ने अवैध रूप से कब्जा कर अपने निजी स्वार्थ के लिए कच्चे और पक्के मकान बना लिए थे।
इस मामले में संबंधित कब्जाधारकों को पहले कई बार नोटिस जारी किए गए थे और भूमि खाली करने के लिए पर्याप्त समय भी दिया गया था। हालांकि, उन्होंने न तो भूमि खाली की और न ही न्यायालय में कोई आपत्ति या अपील दायर की। इसके बाद यह प्रकरण तहसीलदार न्यायालय और एडीएम न्यायिक न्यायालय में विचाराधीन रहा, जहां दोनों न्यायालयों ने खलिहान की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के स्पष्ट आदेश पारित किए।न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए मंगलवार को प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। तहसीलदार अनिल कुमार राम के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद, क्षेत्रीय लेखपाल पंकज कुमार सहित राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
कार्रवाई के दौरान बुलडोजर की मदद से वर्षों से बने सभी कच्चे और पक्के अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खलिहान की भूमि ग्राम पंचायत की सार्वजनिक संपत्ति है और इस पर निजी स्वार्थ के लिए कब्जा करना कानूनन अपराध है। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। अतिक्रमण हटाए जाने के बाद भूमि को ग्राम पंचायत को सौंप दिया गया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
हंसराज वर्मा
हंसराज वर्मा
हंसराज वर्मा
Leave a Comment: