महमूदाबाद विधायक ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यासः मानिकपुर गांव में विधायक निधि से होगा निर्माण, बरसात में लोगों को होती है
हंसराज वर्मा
हंसराज वर्मा
*सीतापुर में क्रिकेट लीग में हुआ बवाल पुलिस ने पहुंचकर किया समझौता* --------------------------------- सीतापुर जनपद के रामपुर मथुरा विकासखंड स्थित ग्राम पठानपुरवा में चल रहा एक क्रिकेट टूर्नामेंट विवाद के कारण रद्द कर दिया गया। यह घटना ग्राम पंचायत छतौनी के अंतर्गत हुई, जहाँ टीमों और आयोजन समिति के सदस्यों के बीच तीखी बहस हो गई थी।
विवाद बढ़ने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई और मौके पर हजारों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय थाना थान गांव की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले को संज्ञान में लिया।
पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों के बीच हस्तक्षेप किया और विवाद को शांत कराया। देर शाम पुलिस ने सभी संबंधित पक्षों के बीच समझौता करवाया, जिसके बाद सभी टीमों को वापस घर भेज दिया गया और स्थिति सामान्य हो गई।
इस विवाद के कारण टूर्नामेंट को सेमीफाइनल मुकाबले से ही रद्द करना पड़ा। सूहीपुर टीम फाइनल में पहुंच चुकी थी, जबकि चिखड़ी फाइटर्स टीम और बाबा कुटिया टीम सेमीफाइनल में थीं। चिखड़ी फाइटर्स टीम के कप्तान शुभम् सिंह और बाबा कुटिया टीम के कप्तान विकास कटप्पा थे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
हंसराज वर्मा
हंसराज वर्मा
लव सिंह यादव/ अब तक न्याय
Leave a Comment: