फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
लव सिंह यादव/ अब तक न्याय
हंसराज वर्मा
सीतापुर में जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने मंगलवार को विकास खण्ड सकरन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र साण्डा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय प्रभारी चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति पाए जाने पर जिलाधिकारी ने उनका आज का वेतन रोकने एवं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक न मिलने पर बीपीएम जयन्त नाथ तिवारी का 15 दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए। जिलाधिकारी ने इमरजेंसी वार्ड पहुंचकर मरीजों से बातचीत की और बीसीपीएम से मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की जानकारी ली।
निपुण भारत का सपना, सब बच्चे समझे भाषा और गणना //परिवार नियोजन कक्ष में रजिस्टर में कमी पाए जाने पर स्टाफ नर्स सविता को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं मातृ सुरक्षा कक्ष के निरीक्षण के दौरान डॉ. अंकिता के अनुपस्थित मिलने पर उनका भी आज का वेतन रोकने का आदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने गोल्डन कक्ष, प्रसव कक्ष, नर्स ड्यूटी कक्ष, एक्स-रे कक्ष और लेबर रूम का निरीक्षण कर रजिस्टरों का अवलोकन किया। उन्होंने बीसीपीएम को अधिक से अधिक लोगों को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।इसके बाद जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय टेड़वा कलॉ का औचक निरीक्षण किया। यहां स्कूल के अंदर घुसते ही चूना पड़ा होने पर औचक निरीक्षण की जानकारी लीक करने पर बीएसए पर नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने निपुण तालिका रजिस्टर का अवलोकन किया, कक्षा 3 व 4 के बच्चों से बातचीत की और एक छात्र से पुस्तक पढ़वाई, जिस पर संतोष व्यक्त किया।मिड-डे-मील की गुणवत्ता, पेयजल, प्रकाश व साफ-सफाई की व्यवस्था भी परखी। जिलाधिकारी ने शिक्षकों से बच्चों के साथ बैठकर भोजन करने और अभिभावक की भूमिका निभाने का आह्वान किया। निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
लव सिंह यादव/ अब तक न्याय
हंसराज वर्मा तहसील रिपोर्टर महमूदाबाद सीतापुर
हंसराज वर्मा
Leave a Comment: