हंसराज वर्मा


महमूदाबाद विधायक ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यासः मानिकपुर गांव में विधायक निधि से होगा निर्माण, बरसात में लोगों को होती है समस्यासीतापुर जनपद के विकास खंड पहला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लोधौरा राजा साहब के मानिकपुर गांव में महमूदाबाद विधानसभा (151) की भाजपा विधायक आशा मौर्या ने इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह सड़क काशीराम के घर से मुख्य डामर मार्ग तक विधायक निधि से बनाई जाएगी।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक आशा मौर्या ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि यह सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों के आवागमन को सुगम बनाएगा और बरसात के मौसम में होने वाली समस्याओं से भी राहत मिलेगी।

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की इस पहल पर विधायक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि लंबे समय से इस मार्ग की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है।

इस अवसर पर विधायक ने जनहित और विकास से जुड़े कार्यों को निरंतर जारी रखने तथा क्षेत्र को विकास की नई दिशा देने का भरोसा भी दिलाया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।