अभियुक्तों के कब्जे से लूट के 01 अदद लाकेट मय टूटी हुई चेन ,01


 अदद लाकेट , 01 अदद पायल सफेद धातु ,02 अदद पायल का टुकडा सफेद धातु ,03 अदद चैन का टुकडा पीली धातु ,01 अदद तमंचा 312 बोर ,01 अदद जिन्दा कारतूस, 01 अदद खोखा कारतूस 312 बोर व घटना में प्रयुक्त बोलेरो कार नं0 UP 72 BX 3660 , मो0सा0 नं0 UP96A7242 सी0डी0 डीलक्स बरामद।

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट  अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक  सत्यपाल सिंह व क्षेत्राधिकारी राजापुर  राज कमल के पर्यवेक्षण में थाना राजापुर पुलिस टीम ने अमवां मोड़ के पास लूट की घटना कारित करने वाले 04 आरोपी अभियुक्तों को लूट के 01 अदद लाकेट मय टूटी हुई चेन ,01 अदद लाकेट , 01 अदद पायल सफेद धातु ,02 अदद पायल का टुकडा सफेद धातु ,03 अदद चैन का टुकडा पीली धातु ,01 अदद तमंचा 312 बोर ,01 अदद जिन्दा कारतूस, 01 अदद खोखा कारतूस 312 बोर व घटना में प्रयुक्त बोलेरो कार नं0 UP 72 BX 3660 ,मो0सा0 नं0 UP96A7242 सी0डी0 डीलक्स के साथ गिरफ्तार किया गया। 
अभियुक्तों का नाम पता का विवरण-
(1). जीतलाल पुत्र रामप्रताप निषाद निवासी शिवलहा पुरवा मजरा बरूवा थाना राजापुर जनपद चित्रकूट 
(2). सुखलाल उर्फ दुखी पुत्र नन्हकू निषाद निवासी ग्राम रीठी थाना राजापुर जनपद चित्रकूट 
(3). उमेश कुमार पुत्र स्व0 रामचन्द्र पाण्डेय निवासी ग्राम डढिया थाना राजापुर जनपद चित्रकूट 
(4). जगतपाल पुत्र राम सजीवन निवासी ग्राम लहदुआ थाना पहाडी जनपद चित्रकूट 
अभियुक्तों को अपराधिक इतिहास-
अभियुक्त सुखलाल उर्फ दुखी उपरोक्त 
1.मु0अ0सं0 48/20 धारा 380 भादवि0 थाना राजापुर जनपद चित्रकूट।
2.मु0अ0सं0 169/20 धारा 188,269 भादवि0 थाना राजापुर जनपद चित्रकूट।
3.मु0अ0सं0 81/25 धारा 115(2),352 बीएनएस, 3(1)(घ),3(1)(द) एससीएसटी एक्ट थाना राजापुर जनपद चित्रकूट। 
अभियुक्त उमेश कुमार उपरोक्त
1.मु0अ0सं0 38/2018 धारा 147,427,504,506 भादवि थाना राजापुर जनपद चित्रकूट।
2.मु0अ0सं0 176/2023 धारा 323,498ए,504,506 भादवि0 ¾ डीपी एक्ट, भादवि थाना राजापुर जनपद चित्रकूट।
बरामदगी-
i. 01 अदद लॉकेट मय टूटी हुई चेन 
ii. 01 अदद लाकेट 
iii. 01 अदद पायल सफेद धातु 
iv. 02 अदद पायल का टुकडा सफेद धातु 
v.  03 अदद चैन का टुकडा पीली धातु 
vi. 01 अदद तमंचा 12 बोर 
vii. 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर 
viii. 01 अदद खोखा कारतूस 12 बोर
ix. लूट का 01 अदद   मोबाइल वीवो कम्पनी
ix.  घटना में प्रयुक्त बोलेरो कार नं0 UP 72 BX 3660 व मो0सा0 नं0 UP96A7242 सी0डी0 डीलक्स 
संक्षिप्त विवरण-
दिनाँक 08.12.2025 को वादी कैलाश पुत्र श्याम निषाद निवासी शिवलहा पुरवा मजरा बरुवा थाना राजापुर चित्रकूट द्वारा थाना राजापुर पर सूचना दी कि दिनांक 07.12.2025 को वह बोलेरो वाहन सं0 UP72BX3660 के चालक जीतलाल निषाद के साथ अपनी पत्नी के साथ राजापुर में गृहस्थी का सामान खरीदने आया था तथा रामप्रसाद सोनार की दुकान से सोने के कान की बिजली खरीदे थे तथा पहले से अपने गले मे दो सोने के लॉकेट व एक मंगलसूत्र सोने का पहने थे। शाम को राजापुर से अपने घर के लिये निकले हम जैसे ही अमवा मोड़ पर पहुँचे मोड़ के पास बोलेरो धीमी करी वहा पहले से तीन अज्ञात व्यक्ति खड़े थे। जिनका नाम पता अज्ञात व्यक्तियों ने बोलेरो रुकवाया और मैने गाड़ी का दरवाजा खोलकर रूकवाने का कारण पूछा तो उपरोक्त अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गाली गलौज कर उनके व पत्नी के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट में पत्नी के 02 सोने के लॉकेट तथा मोबाइल वीवो कंपनी गिर गया। आशंका है कि वही अज्ञात व्यक्तियों ने मोबाइल तथा लॉकेट लूट लिया है। घटना की सूचना बोलेरो का चालक जीतलाल ने डायल 112 नंबर पर कॉल करके दी। इस सूचना पर मु0अ0सं0 284/2025 धारा 309(6) बीएनएस पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसओजी प्रभारी व प्रभारी निरीक्षक राजापुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
दिनाँक 12.12.2025 को थाना राजापुर पुलिस टीम को मुखविर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग बरूवा मोड मंदिर के पास एक बोलेरो गाड़ी व एक बाइक खड़ी है कुछ व्यक्ति किसी सामान के बंटवारे को लेकर आपस में बातचीत कर रहे हैं जो यदि जल्दी किया जाए तो उक्त संदिग्ध व्यक्ति पकड़े जा सकते हैं। पुलिस टीम तत्काल बरुआ मोड़ के पास पहुंची तो एक बोलेरो गाड़ी व बोलेरो गाड़ी की लाइट में कुछ लोग बैठे दिखाई दिये। पुलिस टीम द्वारा हिकमत अमली से बोलेरो में बैठे 02 व्यक्तियों व मो0सा0 में बैठे 02 व्यक्तियो को पकड़ लिया। बोलेरो UP72BX3660 में बैठे व्यक्ति क्रमशः चालक से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम जीतलाल पुत्र रामप्रताप निषाद निवासी शिवलहा पुरवा मजरा बरूवा थाना राजापुर जनपद चित्रकूट बताया जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो 01 अदद लाकेट मय टूटी हुई चेन, 01 अदद लाकेट धनुषनुमा पीली धातु बरामद हुआ तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम सुखलाल उर्फ दुखी पुत्र नन्हकू निषाद निवासी ग्राम रीठी थाना राजापुर जनपद चित्रकूट बताया जिसकी जामा तलाशी से 01 अदद पायल सफेद धातु,01 अदद चैन का टुकडा पीली धातु ,01 अदद तमंचा 12 बोर ,01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस बरामद हुआ। मोटर साइकिल नं0 UP96A7242 में बैठे चालक उमेश कुमार ने अपना नाम उमेश कुमाल पुत्र स्व0 रामचन्द्र पाण्डेय निवासी ग्राम डढिया थाना राजापुर बताया जिसकी जामा तलाशी से 01 अदद पायल का टुकडा सफेद धातु व 01 अदद चैन का टुकडा पीली धातु ,01 अदद OPPO कम्पनी का मोबाइल बरामद हुआ तथा मोटर साइकिल में बैठे दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम जगतपाल पुत्र राम सजीवन निवासी ग्राम लहदुआ थाना पहाडी जनपद चित्रकूट बताया जिसकी जामा तलाशी से 01अदद पायल का टुकडा सफेद धातु,01 अदद चैन का टुकडा पीली धातु बरामद हुए। उक्त पकडे गये चारो व्यक्तियों के पास से बरामद आभूषण के सम्बन्ध में पूंछा गया तो सभी ने एक स्वर में बताया कि हम लोगो ने दिनांक 07.12.2025 को एक लूट की घटना की थी यह आभूषण उसी लूट का है,कड़ाई से पूंछताछ में पकडे गये व्यक्तियों में से जीतलाल निषाद ने बताया कि दिनांक 07.12.25 को अपने ही गांव के मित्र कैलास निषाद व उसकी पत्नी राधा को अपनी बोलेरो से बाजार कराने हेतु राजापुर ले गया था राजापुर में जाकर कैलास की पत्नी ने सोनार की दुकान से सोने के कान के झुमके खरीदे थे तथा राधा अपने गले में भी काफी सोने के जेवरात व पैर में चाँदी के जेवरात पहने थी तथा कैलास अपने गले में सोने की चैन पहने था तभी मेरे मन में लालच आ गया तो मैने फोन के माध्यम से अपने फूफा सुखलाल को बताया था तभी मेरे फूफा ने घटना की योजना बनायी व योजना के मुताबिक मुझे बताया कि तुम राजापुर से आने में अंधेरा कर देना बाकी मैं तुम्हे रास्ते में अपने दोस्तो के साथ मिलकर अपना काम कर दूंगा योजना के मुताबिक में अपनी बोलेरो में कैलास व राधा को लेकर अंधेरा होने के बाद घर की ओर चल दिया कि अमवा मोड के पास मेरे फूफा उसके दो साथी बोलेरो की आगे आ गये तभी मैने अमवा मोड के पास अपनी गाडी को बन्द कर दिया। योजना के मुताबिक उक्त तीनो लोगो ने हम लोगों के साथ मारपीट करते हुए तमंचा दिखाकर कैलास के गले की चैन व राधा के गले के लॉकेट व पायल को लूट लिया था तथा राधा का मोबाइल भी छीन लिया था तथा कैलास मौके से भाग गया था पकडे जाने के डर से मेरे फूफा व उसके दो साथी मौके से चले गये थे तभी मैने बचने के चक्कर में अपने मोबाइल से 112 नम्बर को सूचना दिया था ताकि मेरे दोस्त कैलास व उसकी पत्नी राधा को मुझ पर कोई शक न हो। उसी लूटे गये माल का बंटवारा हम लोग कर रहे थे। पकड़े गये व्यक्ति सुखलाल उपरोक्त के पास बरामद अवैध तमंचा 12 बोर व बरामद 12 बोर कारतूस के सम्बन्ध में 3/25 आर्म्स एक्ट व लूट के माल बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। अभियुक्तगणो के पास से बरामद घटना में प्रयुक्त बोलेरो नं0 UP72BX3660 व मो0सा0 UP96A7242 के कागजात न होने पर उपरोक्त वाहनो को मुकदमें के साथ धारा 207 MV Act के तहत सीज किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम-
1.    प्रभारी निरीक्षक राजापुर लाखन सिंह
2.    उ0नि0 नरेन्द्र यादव 
3.    आरक्षी लवकुश यादव
4.    का0 शुभम
5.    का0 शाकिर 
6.    का0 चन्दन 7.का0 अमित 8.चालक का0विमलेश

विनोद  उपाध्याय 
व्यूरो चित्रकूट 
अब तक टीवी न्यूज़ अब तक न्याय

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।