श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, जौनपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी केराकत,


 श्री अजीत रजक द्वारा आज थाना जलालपुर का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, कार्यालय, मैस एवं विभिन्न अभिलेखों का बिंदुवार निरीक्षण कर उनकी स्थिति का आकलन किया। क्षेत्राधिकारी ने साफ-सफाई, अभिलेखों के उचित संधारण, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, मालखाना व शस्त्रागार की सुरक्षा व्यवस्था तथा हवालात प्रबंधन के संबंध में संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने थाना परिसर में आगंतुकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु भी निर्देशित किया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।