मात्र 44 दिन में कटिलिया चौकी बनकर हुई तैयार क्षेत्रीय प्रधानों का रहा योगदान


आज दिनाँक 11.12.2025 को जिलाधिकारी महोदय बहराइच, श्री अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच के द्वारा थाना रिसिया क्षेत्रान्तर्गत  चौकी कटिलिया में संभ्रांतजनों की उपस्थिति में विधि विधान से पूजा अर्चना कर जनसहयोग से नवनिर्मित पुलिस चौकी का बच्चे से फीता कटवाकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर महोदय द्वारा बताया गया कि नई पुलिस चौकी स्थानीय लोगों की सुरक्षा और सेवा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। चौकी के निर्माण से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था स्थापित होगी तथा आपातकाल की स्थिति में लोगों को नजदीकी पुलिस चौकी से सहायता मिल सकेगी। साथ ही अपराध की रोकथाम में भी पुलिस चौकी की भूमिका अहम होगी। इसके उपरान्त महोदय द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों व पुलिस के साथ चौकी परिसर में पौधरोपण किया गया।
        उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अशोक कुमार सिंह, एसडीएम नानपारा, क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्रीमती हर्षिता तिवारी, क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री पहुप सिंह, थाना प्रभारी रिसिया श्री करूणाकर पाण्डेय, चौकी प्रभारी श्री गुरुसेन सिंह सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण  एवं ग्रामीणजन सातो ग्राम पंचायतो के प्रधान जिन्होंने चौकी के निर्माण में योगदान किया  1-ग्राम पंचायत बैजनाथपुर शमशाद अली2- ग्राम पंचायत भगवानपुर कटघरा नफीस खान 3-ग्राम पंचायत डिहवा  गुलाम मोहम्मद खान4- ग्राम पंचायत पूरे अलस्त खा  इस्तखार खा  उर्फ बबलू 5-ग्राम पंचायत अमवा  जौहर सिसई  सद्दाम खान6- ग्राम पंचायत तुला मझौवा मुमताज खान 7- ग्राम पंचायत लखैया जदीद राम निवास व  सम्भ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।