बांदा।आज दिनांक 9 दिसंबर 2025 को दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, बांदा में आयोजित Talent Search League Junior Champ 2025 के अंतर्गत अंडर-14 एवं अंडर-16 आयु


वर्ग का पहला मैच LPCA और SGS के बीच खेला गया। टॉस जीतकर LPCA ने गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए SGS की टीम निर्धारित 18 ओवरों में केवल 60 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सर्वाधिक 8 रन राजन ने बनाए।
LPCA की ओर से उत्कृष्ट गेंदबाजी करते हुए रंजीत ने 3 विकेट चटकाए, जबकि अन्य गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए रन गति पर नियंत्रण बनाए रखा।लक्ष्य का पीछा करने उतरी LPCA की टीम ने सहज प्रदर्शन करते हुए 17.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से सर्वाधिक 9 रन रणवीर ने बनाए। SGS की ओर से कृष्ण सिंह सेंगर ने 2 विकेट लिए।
मैच में शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए रंजीत को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।मैच के दौरान टैलेंट सर्च लीग जूनियर चैंप्स के अध्यक्ष ललित प्रताप, उपाध्यक्ष मनीष माधव, शुभम कुमार, नीरज सिंह, कृष्ण सिंह, गिरीश सहित अन्य पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।