बांदा शुक्ला कुआँ स्थित सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद


प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को सम्पन्न हुआ। समापन सत्र के मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी रहे। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।इस अवसर पर विधायक द्विवेदी ने कहा कि बच्चों की मेहनत, लगन और मंच पर प्रदर्शित आत्मविश्वास अनुकरणीय है। खेल भावना का यह प्रदर्शन युवाओं में फिटनेस और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में बड़ोखर ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, प्रधानाध्यापिका रीना सिंह, डायरेक्टर नवल किशोर चौधरी, डायरेक्टर मीरा चौधरी, संजय गुप्ता, सबल सिंह, शिवकुमार गुप्ता, राहुल सिंह, रजत सेठ, बिपिन दीक्षित सहित विद्यालय परिवार के सदस्य, छात्र-छात्राएँ और अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।