रेलवे पूर्व सदस्य अशोक कुमार मिश्र ने सौंपा ज्ञापन,
पूर्वोत्तर रेलवे के पूर्व सहायक वित्त सलाहकार एवं पूर्व सदस्य ZRUCC NER गोरखपुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी,
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत आज जनपद जौनपुर की महिला पुलिस टीम द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत पुलिस टीम ने जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों, बाजारों, व्यस्त चौराहों और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं से संवाद स्थापित किया। अभियान के दौरान जहां एक ओर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया, वहीं दूसरी ओर आसपास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे व्यक्तियों को सख्त हिदायत भी दी गई।
हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
पुलिस टीम ने छात्राओं और महिलाओं को आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों को अपने मोबाइल में सेव रखने और निडर होकर उपयोग करने की सलाह दी:
1090: वूमेन पावर लाइन
112: पुलिस आपातकालीन सेवा
181: महिला हेल्पलाइन
1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1930: साइबर क्राइम हेल्पलाइन
1098: चाइल्ड लाइन
108/102: एम्बुलेंस एवं स्वास्थ्य सेवा
जागरूकता के मुख्य बिंदु
संवाद के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को निम्नलिखित विषयों पर विशेष रूप से मार्गदर्शित किया:
गुड टच–बैड टच: बच्चों और छात्राओं को स्पर्श के प्रति सतर्क रहने की जानकारी दी गई।
साइबर सुरक्षा: सोशल मीडिया और इंटरनेट के इस्तेमाल के दौरान होने वाले साइबर अपराधों और उनसे बचाव के उपायों पर चर्चा की गई।
कानूनी अधिकार: घरेलू हिंसा और महिलाओं से संबंधित अन्य अपराधों के विरूद्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
सरकारी योजनाएं: शासन द्वारा महिलाओं के कल्याण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया।
हर थाने पर मिशन शक्ति केंद्र की सुविधा
अभियान के दौरान यह भी बताया गया कि जनपद के प्रत्येक थाने पर नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्र कार्यरत हैं। इन केंद्रों पर महिलाएं अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती हैं, जहां उन्हें त्वरित सहायता, परामर्श और शिकायत निस्तारण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।पुलिस ने "जागरूक बनें, सुरक्षित रहें" के नारे के साथ सभी से अपील की है कि किसी भी अप्रिय स्थिति में पुलिस को तत्काल सूचित करें।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
पूर्वोत्तर रेलवे के पूर्व सहायक वित्त सलाहकार एवं पूर्व सदस्य ZRUCC NER गोरखपुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी,
शिक्षकों ने सीखा जीवन कौशल व महिला सुरक्षा के नए आयाम
आपको अवगत कराते चले की जनपद पीलीभीत के क्षेत्र में बिलसंडा ब्लाक भारतीय किसान यूनियन टिकेट संगठन ने विकासखंड अधिकारी को ज्ञापन सोपा
Leave a Comment: