ब्लॉक संसाधन केंद्र सिधौली, सीतापुर में आयोजित दो दिवसीय मीना मंच कार्यशाला सोमवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। कार्यशाला में प्रतिभागी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बालिकाओं के सर्वांगीण विकास, लैंगिक समानता और महिला सुरक्षा को केंद्र में रखते हुए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।
पूरे सत्र के दौरान प्रतिभागियों को जीवन कौशल, मीना की दुनिया, पॉक्सो एक्ट, 6 कॉमिक बुक, तथा महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने समूहों में मिलकर जेंडर इक्विटी टाइप, बॉडी टॉक, समाज में आदर्श रूप, हानिकारक बॉडी टॉक जैसे संवेदनशील और गहन विषयों पर चार्ट व कॉमिक बुक तैयार कर अपने विचारों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया।
कार्यशाला की खास उपलब्धि वीरांगना पोर्टल पर उपलब्ध आत्मरक्षा संबंधी विभिन्न चलचित्रों का प्रदर्शन रहा, जिसके माध्यम से किशोरियों को आत्मविश्वासी व निडर बनाने हेतु प्रशिक्षकों ने व्यावहारिक ज्ञान हासिल किया। साथ ही, कई प्रेरणादायक गीतों ने कार्यशाला को जीवंत व सहभागी बना दिया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रंजना मिश्रा एवं श्रीमती पूनम द्विवेदी द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
शिक्षकों के उत्साह, रचनात्मक चार्ट, जागरूकता आधारित प्रस्तुतियाँ और महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता ने इस दो दिवसीय कार्यशाला को बेहद सार्थक और प्रभावशाली बनाया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: