। रात्रि में फसलों की सिंचाई करने गए किसान पर अचानक बिजली के तार गिर गया। जिस जीवीसे किसान की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई


 मौत की खबर सुनते ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस को सूचना दिया। क्षेत्रीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थरियांव थाना क्षेत्र के (चौकीदार का पुरवा) करनपुर निवासी उदयभान(50)पुत्र कुंजल लोधी गांव में रहकर खेती किसानी का काम कर परिवार का भरण पोषण करता है। रविवार की शाम लगभग 5:00 किसान घर पर खाना खाकर फसलों की सिंचाई करने के लिए जंगल गया था। सुबह गांव के लोगों जंगल गए तो देखा किसान के ऊपर बिजली का तार गिर गया है। जिससे किसान की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। मौत की खबर सुनते ही पत्नी श्रीमती बेटा राजकरन, जितेंद्र बेटी संगीता, रन्नो देवी,सुमन, खुशबू का रो रो कर हाल बेहाल रहा। मृतक के एक बेटी की शादी कुछ वर्ष पूर्व हो गई है। वहीं दूसरी बेटी रन्नो की शादी 19 जून को होना सुनिश्चित हुई है। पिता की मौत के बाद परिवार के लोग बेसहारा हो गए हैं।जिससे उनके भरण पोषण में दिक्कतों का सामना करना पड़गा। परिवार के लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।


थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।