गोरखपुर। जिलाधिकारी के निर्देशन में एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) के पर्यवेक्षण में 7 दिसंबर 2025 को खनन विभाग की टीम द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध खनन एवं खनिज परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।


प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान कुल 7 वाहनों को सीज कर थानों में खड़ा कराया गया, जिनमें 2 वाहन थाना रामगढ़ताल, 3 वाहन थाना बेलीपार तथा 2 वाहन थाना चौरी चौरा में बंद कराए गए।
इसके अलावा जनपद के विभिन्न स्थानों पर ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन में लिप्त 10 अन्य वाहनों को पकड़ा गया, जिनपर ऑनलाइन माध्यम से तत्काल जुर्माना जमा कराया गया।
इस प्रकार खनन विभाग की टीम द्वारा कुल 17 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिसमें लगभग ₹5 लाख 50 हजार की धनराशि राजस्व के रूप में निहित है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनपद में ओवरलोडिंग एवं अवैध खनन/परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। 

 

 

  

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

  

 

 

 

 

 

 

 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।