ऊँचाहार कस्बे के अलीगंज मोहल्ले में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई,


जिसने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी। मोहल्ला निवासी रामबहादुर के 23 वर्षीय पुत्र अरुण ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ही घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे फाँसी लगा कर जान दे दी।
जानकारी के अनुसार मृतक युवक के परिजन काम पर गए थे और उसकी बहन आशमा कोचिंग पढ़ने गई थी जब आसमा घर वापस आई तो कमरे में गई उसने अपने भाई को फंदे से लटकता देख दंग रह गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिवार और आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। परिजनों ने तत्काल उसे उतारकर आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ऊँचाहार पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही हो सकेगी। अरुण की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसियों के अनुसार, युवक स्वभाव से शांत और मिलनसार था। अचानक हुई इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। मोबाइल, कमरे की स्थिति और अन्य साक्ष्यों को सुरक्षित कर लिया गया है। परिजनों से भी पूछताछ कर घटनाक्रम को समझने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही पूरे मामले का स्पष्ट खुलासा किया जाएगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।