उमरी एवं पहलवान वीर बाबा का पुरवा सहित कई गांवों में चौपाल आयोजित कर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आगामी गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एस.आई.आर.) के दौरान हर नागरिक से अपना नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जुड़वाने की अपील की। चौपाल में बोलते हुए अतुल सिंह ने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना हर नागरिक का अधिकार है, इसलिए एस.आई.आर. फॉर्म भरने में लापरवाही न करें। उन्होंने दावा किया कि कई जगह नाम कटने की शिकायतें आती हैं, जिसे लेकर जनता को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सही मतदाता सूची मजबूत लोकतंत्र की बुनियाद होती है। ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि ऊँचाहार क्षेत्र आज भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। आवारा पशुओं के कारण खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान हो रहा है, जिससे किसानों का जीना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली, सड़क, पेयजल और स्वास्थ्य जैसी ज़रूरी सेवाओं में लगातार दिक्कतें बनी हुई हैं। ग्रामीणों ने इन समस्याओं को लेकर श्री सिंह के सामने अपनी नाराजगी व्यक्त की। अतुल सिंह ने कहा कि क्षेत्र में वास्तविक विकास तभी संभव है जब जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाए और उनके समाधान के लिए जिम्मेदार लोग जमीन पर सक्रिय रहें। उन्होंने कहा कि वे ऊँचाहार को अपना परिवार मानते हैं और भविष्य में भी हर खुशी और दुख में क्षेत्रवासियों के साथ खड़े रहेंगे। चौपाल के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर उनकी पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है। इसी क्रम में 14 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित रैली का जिक्र करते हुए उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनता उनसे सीधे संपर्क कर सकती है। किसी भी जनहित की समस्या पर वे हमेशा उपलब्ध रहेंगे और हर संभव मदद का प्रयास करेंगे। चौपाल एवं बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस मौके पर जिला सचिव शैलेंद्र सिंह, रामदत्त पांडे, अशोक सिंह, अभय सिंह, राहुल यादव, आशीष नंद, कप्तान सिंह, युवा नेता गोलू अग्रहरि, सतीश परिहार, रवि सिंह, रंजीत कुमार, आशु सिंह सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे। समापन में ग्रामीणों ने अतुल सिंह से क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: