किसानो को धान बिक्री में नही होनी चाहिए परेशानी .


कौशांबी।समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी गुरुवार को सिराथू ब्लॉक के ग्राम जगन्नाथपुर स्थित धान क्रय केंद्र का जायजा लिया और किसानो से वार्ता की। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि धान बिक्री में किसानो को किसी प्रकार की परेशानी नही होनी चाहिए।

गुरुवार को समर्थ किसान पार्टी के नेता अजय सोनी धान बिक्री का स्थलीय जायजा लेने ग्राम जगन्नाथपुर स्थित धान क्रय केंद्र पहुंचे। इस अवसर पर धान तौल हो रही थी। अजय सोनी ने इस अवसर पर किसानो से धान तौल के बारे मे वार्ता की। किसानो से वार्ता के क्रम में अजय सोनी ने किसानो से पूछा कि नमी के नाम पर या धान की साफ सफाई के नाम पर कोई प्रकार का शोषण तो नही हो रहा है। इस पर किसानो ने बताया कि हम लोग अपना धान सूखा कर और साफ सुथरा कर लाए थे , इसलिए हम को धान बिक्री में कोई दिक्कत नही हुई। अजय सोनी ने केंद्र प्रभारी हारून अहमद से केंद्र परिसर में किसानो के बैठने, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था करने को लेकर भी वार्ता  की। अजय सोनी ने कहा कि सिराथू ब्लॉक के सीमावर्ती क्षेत्र के कई गांवों में धान क्रय केंद्र न होने से किसानो को धान बिक्री में दिक्कत हो रही थी। इस मामले को लेकर मेरे द्वारा लगातार सक्रिय प्रयास किया गया जिसके  परिणामस्वरुप प्रशासन ने उदहिन क्षेत्र में धान क्रय केंद्र खोला है। इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि मेरे द्वारा किसानो के हित में लगातार सक्रिय रूप से कार्य जारी रहेंगे और मै किसानो की सेवा करता रहूंगा। इस अवसर पर अनिल सिंह,  राम सिंह पटेल, हीरालाल मौर्य, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।