हंसराज वर्मा


सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र के बुधवार देर रात ग्राम मढ़ियापूर्वा में दबंगों द्वारा महिला और उसके दामाद को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना में सास और दामाद दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दामाद का हाथ टूट जाने के कारण उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार गांव के ही रविंदर, जसवंत, प्रताप और प्रकाश नामक युवक देर शाम शराब के नशे में महिला सुमन के दरवाजे पर गाली-गलौज कर रहे थे। सुमन द्वारा इसका विरोध किए जाने पर आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया। चीख-पुकार सुनकर घर से बाहर आए दामाद रामजीवन ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो दबंगों ने उसे भी घेरकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से जमकर पीटा।मारपीट में सुमन और रामजीवन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दामाद का हाथ टूटने की भी पुष्टि हुई है। परिजनों की मदद से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

घायल रामजीवन ने बताया कि आरोपी युवक शराब के नशे में दरवाजे पर गाली-गलौज कर रहे थे। रोकने पर उन्होंने सास के साथ बदसलूकी करते हुए हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर उसे भी बेरहमी से पीटा गया। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।

परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।