सीतापुर।
152 विधानसभा क्षेत्र सिधौली में शुक्रवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. आंबेडकर संवैधानिक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ तथा किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।
वक्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन, संघर्ष और सामाजिक न्याय की दिशा में उनके योगदान पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का त्याग, संघर्ष, समर्पण, सद्भावना, एकता और मानवता के प्रति दृष्टिकोण आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है।
कार्यक्रम में बताया गया कि डॉ. आंबेडकर ने ज्ञान, विज्ञान और तर्क पर आधारित समाज की जो अवधारणा प्रस्तुत की, उसने 5000 वर्षों से चली आ रही सामाजिक असमानताओं को चुनौती दी और देश में परिवर्तन की नई राह तैयार की।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सामाजिक समरसता, समानता और संविधान मूल्यों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: