रिपोर्ट पदुम सिंह तोमर


महोली (सीतापुर)  महोली कोतवाली परिसर में मंगलवार को कोतवाली प्रभारी जे बी पांडे की अध्यक्षता की मौजूदगी में  जन सुनवाई आयोजित किया गया। जन सुनवाई में आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं से कोतवाली प्रभारी जे बी पांडे को अवगत कराया जिस पर कोतवाली प्रभारी जे बी पांडे ने मौजूद अधिकारियों से त्वरित निस्तारित किए जाने के लिए निर्देशित किया।  कोतवाली प्रभारी जे बी पांडे  ने कहा कि क्षेत्र की जनता हमारे लिए देवतुल्य है। संबंधित अधिकारी कर्मचारी जन सुनवाई में आई शिकायतों का समय से निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। जिससे फरियादियों को बार-बार थानो के चक्कर न लगाने पड़े। वहीं उप निरिक्षक से  कहा कि कोतवाली परिसर मे जन सुनवाई में आई शिकायतों का

संबंधित अधिकारी गंभीरता से लेकर एक सप्ताह के अंदर निस्तारण कर अवगत कराए, इसमें की गई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
जन सुनवाई में महोली में कुल 7 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 3 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। 
शेष 4शिकायतें संबंधित अधिकारियों को सीघ्र निस्तारण के लिए सौंप दी गई है। इस दौरान पुलिसकर्मी  समेत अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।