रिपोर्टर - बोरावड़ से मुकेश जोया
बोरावड़ में आचार्य महाश्रमण जी के आगमन से पूर्व सड़क व अहिंसा सर्किल निर्माण की मांग तेज, जारी कार्य अधूरा — स्थानीय समाज ने लगाई गुहार!
जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा बोरावड द्वारा बुधवार क़ो जयपुर मै उप मुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दिया कुमारी को दो महत्वपूर्ण ज्ञापन सोपकर बोरावड़ क्षेत्र में आवश्यक कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की गई है।
वर्धमान महोत्सव से पूर्व सड़क निर्माण कार्य करवाने की मांग! सभा के मंत्री गजेंद्र सिंह बोथरा ने बताया कि तेरापंथ धर्म संघ के अत्यंत महत्वपूर्ण वर्धमान महोत्सव (अहिंसा–कुंभ) के अंतर्गत राष्ट्रीय संत आचार्य श्री महाश्रमण जी का पावन आगमन 15, 16 व 17 जनवरी 2026 को बोरावड़ में प्रस्तावित है।
इस आयोजन को देखते हुए राज्य सरकार ने 16-12-2024 को बोरावड़–मकराना रोड पर सीसी ब्लॉक सड़क निर्माण का वर्क ऑर्डर जारी किया था। लेकिन इस कार्य क़ो 26-12-2024 से 25-04-2025 तक पूरा होना था कार्य मात्र 150–200 मीटर सीसी ब्लॉक डलने के बाद कार्य पूरी तरह बंद बार–बार अधिकारियों से संपर्क के बावजूद सिर्फ आश्वासन, कार्य शुरू नहीं सभा ने मंत्री को अवगत कराया कि इस मार्ग पर आवागमन बेहद प्रभावित है और संत प्रवर के आगमन से पूर्व सड़क निर्माण अत्यंत आवश्यक है।
इसी तरह बोरावड़ बाईपास रोड पर ‘अहिंसा सर्किल’ बनाने की मांग!दूसरे पत्र में सभा ने बताया कि आचार्य महाश्रमण जी के आगमन को देखते हुए ग्रामवासियों की इच्छा है कि रवि मार्बल के पास बोरावड़ बाईपास रोड पर ‘अहिंसा सर्किल’ बनाया जाए,जिससे यातायात सुचारू रहे व संत प्रवर के स्वागत में व्यवस्था बेहतर हो सके।
समाज की अपील स्थानीय जैन समाज ने मंत्री दिया कुमारी से निवेदन किया है कि—अधूरा पड़ा सीसी ब्लॉक सड़क निर्माण तत्काल चालू कराया जाए!अहिंसा सर्किल निर्माण को शीघ्र स्वीकृति दी जाए"
सभा ने कहा कि दोनों कार्य जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इनके पूर्ण होने से संत आगमन के दौरान क्षेत्र को बड़ी सुविधा मिलेगी। इस अवसर सभा के अध्यक्ष नेमीचंद गेलड़ा, निवर्तमान अध्यक्ष रिखबचंद भंडारी, निवर्तमान मंत्री रायचंद बोथरा, कार्यसमिति सदस्य चैनराज बोथरा, युवक परिषद सदस्य अरिहंत गेलडा व गौरव बोथरा साथ थे ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: