जनपद में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस ने किया पैदल गश्त।
कन्नौज। जनपद में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की।गश्त के दौरान बाजार, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। आम लोगों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया।क्षेत्राधिकारी ने बताया कि लोगों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने जनता से सहयोग बनाए रखने की अपील भी की।स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस की पैदल गश्त से विश्वास बढ़ा है और क्षेत्र में शांति का माहौल बना हुआ है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: