ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार कानपुर नगर
कानपुर संविधान दिवस पर ऑल इंडिया असंगठित कर्मचारी मजदूर यूनियन का कार्यक्रम बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित संविधान की सुरक्षा को लेकर उठा बड़ा मुद्दा
कानपुर आज ऑल इंडिया असंगठित कर्मचारी मजदूर यूनियन द्वारा संविधान दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कैंप कार्यालय सहकारनगर मसवानपुर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया ने की। इस अवसर पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और उनके संविधान निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया जी ने कहा कि “बाबा साहब ने देश को ऐसा संविधान दिया जिसने हर वर्ग को अधिकार व सम्मान दिलाया। आज संविधान पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। हमें मिलकर बाबा साहब के सपनों को साकार करना होगा और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखना होगा।
उन्होंने आगे कहा कि संविधान ही देश की पहचान है और इसे कमजोर करने का हर प्रयास लोकतंत्र के लिए खतरा है। यूनियन हर मजदूर, हर असंगठित कर्मचारी और हर आम नागरिक के अधिकारों की रक्षा के लिए तत्पर रहेगी।
वहीं यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्यामदेव सिंह जी ने कहा कि —
“आज भारत के संविधान से छेड़छाड़ की जा रही है। वर्तमान सरकारें बाबा साहब के संविधान को मानने को तैयार नहीं हैं। देश में ‘भाजपा का संविधान’ चलाया जा रहा है और दलितों व पिछड़ों के अधिकार छीनने की कोशिश की जा रही है। यूनियन ऐसे अन्याय को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। हम सभी वर्गों के अधिकारों की लड़ाई हमेशा लड़ते रहेंगे।”
संविधान दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में संविधान की मूल भावना, सामाजिक न्याय, समानता और अधिकार को सशक्त करने के लिए मजबूत संकल्प लिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाबा साहब का सपना था कि देश का हर व्यक्ति समान अधिकार, सम्मान और अवसर प्राप्त करे — और उस सपने को साकार करने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से —
विजय मर्तोलिया, श्यामदेव सिंह, नरेन्द्र चंचल कुशवाहा, डॉ. आर. ए. गौतम, हरि राम कटियार, मनोज वर्मा, उदय शंकर शुक्ला, आरती देवी, हैप्पी, महेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया और राष्ट्र व संविधान की रक्षा के लिए एकजुट रहने की अपील की गई। कार्यक्रम के बाद सामूहिक नारा गूंजा संविधान बचाओ – अधिकार बचाओ, बाबा साहब अमर रहें।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: