ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार कानपुर नगर
राखी मंडी में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, 10 से ज़्यादा फायर यूनिट्स ने पाया काबू
कानपुर-थाना रायपुरवा क्षेत्र अंतर्गत राखी मंडी में स्थित एक प्लास्टिक कारखाने में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई यह आग इतनी विकराल थी कि इसे बुझाने के लिए जनपद के एक दर्जन से अधिक फायर यूनिट्स को मोर्चा संभालना पड़ा, मिनी कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना सुबह 4:32 बजे मिली सूचना मिलते ही, दमकल विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए अग्निशमन विभाग के अधिकारी कैलाश चंद्र और मोहम्मद शमीम तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के कार्य की निगरानी की, लाटूश रोड और पनकी फायर स्टेशनों के अधिकारियों ने मोर्चा संभालते हुए तत्काल कार्यवाही शुरू की, आग की भयावहता को देखते हुए, अग्निशमन विभाग की कुल 10 यूनिट्स को घटनास्थल पर भेजा गया आग बुझाने के लिए लाटूश, कर्नलगंज, पनकी और फजलगंज फायर स्टेशनों की टीमें तुरंत जुट गईं इसके अतिरिक्त, आग पर तेजी से काबू पाने के लिए जाजमऊ और बिठूर से भी मदद मंगाई गई, अधिकारियों और दमकलकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद, आग को अब सीमित कर दिया गया है फिलहाल, आग लगने के कारणों की जाँच की जा रही है राहत की बात यह रही कि इस भीषण अग्निकांड में किसी भी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है समय रहते दमकल विभाग की सक्रियता और त्वरित कार्यवाही के कारण एक बड़ा नुकसान होने से टल गया
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: